CG Group 2 Recruitment 2026: उत्तीसगढ़ ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1,710 पदों के लिए आवेदन जल्द शुरू
छत्तीसगढ़ ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिये कुल 1,710 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

CG Vyapam Group 2 Sub Group 2 Recruitment 2026: आवेदन जल्द शुरू।
HighLights
कुल 1,710 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।
जनवरी माह में आयोजित होगी परीक्षा।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये बहुत जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 भर्ती के अंतर्गत शीघ्रलेखक (हिन्दी), स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनो टाइपिस्ट सहित कई पदों पर भर्ती निकली है। मंडल की ओर से आवेदन करने से संबंधित तिथि की घोषणा नहीं की गई है। ऑनलाइन आवेदन तिथि की जानकारी बहुत जल्द ही विस्तृत विज्ञापन के जरिये साझा की जाएगी।
इस दिन होगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी, 2027 को किया जाएगा। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की जाएगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 के कुल 1,710 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। पदानुसार भर्ती संबंधित डिटेल नीचे दी गई है।
| पद का नाम | कुल पद |
| शीघ्रलेखक (हिन्दी) | 30 |
| शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) | 03 |
| शीघ्रलेखक (द्विभाषी) | 13 |
| शीघ्रलेखक वर्ग 3 (द्विभाषी) | 05 |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (हिन्दी) | 02 |
| उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक) (सामान्य शाखा) (हिन्दी) | 34 |
| डाटा एंट्री ऑपरेटर | 25 |
| स्टेनो टाइपिस्ट | 23 |
| सहायक ग्रेड-3 | 1206 |
| पंजीयन लिपिक | 50 |
| सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) | 40 |
| सहायक उप निरीक्षक-अ (जिला-इकाई संवर्ग) | 279 |
कहां कर सकेंगे अप्लाई
ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही शुरू किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in के जरिये अपना फॉर्म भर सकेंगे। विस्तृत विज्ञापन बहुत जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
