विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 9 जुलाई से कर सकेंगे अप्लाई

Published: Tue, 07 Jul 2026 05:07 PM (IST)

सीसीआई में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ...और पढ़ें

CCI Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

CCI Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

HighLights

  1. सीसीआई में 148 रिक्त पदों पर भर्ती का एलान।

  2. 9 जुलाई से भर सकेंगे फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कॉमर्शियल एग्जीक्यूटिव, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार सीसीआई की ऑफिशियल वेबसाइट cotcorp.org.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक जारी रहेगी।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 148 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पद के अनुसार विवरण निम्नलिखित है-

यहाँ छवि में दी गई जानकारी की हिंदी तालिका (टेबल) है:

पदनाम पदों की संख्या
सहायक प्रबंधक (राजभाषा) 1
सहायक प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) 1
प्रबंधन प्रशिक्षु (विपणन) 8
प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा) 8
कनिष्ठ वाणिज्यिक कार्यकारी 50
कनिष्ठ सहायक (लेखा) 50
कनिष्ठ सहायक (सामान्य) 30

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने पदानुसार बीई/ बीटेक/ बीएसएसी/ बीकॉम/ एमसीए/ एमबीए/ सीए/ सीएम आदि किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30/ 32 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

सभी उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भर सकते हैं, ऑफलाइन या किसी अन्य प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। फॉर्म के साथ जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी को 1500 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

CCI Recruitment 2026 Application Form Link

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को रिटेन टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bihar Daroga Vacancy 2026: बिहार में एसआई पदों पर निकली भर्ती, 9 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन