BTSC Recruitment 2026: बिहार टूरिंग वेटनरी ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी
बिहार टूरिंग वेटनरी ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गई है। इस भर्ती के जरिये कुल 787 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

BTSC Touring Veterinary Officer Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
टूरिंग वेटनरी ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू।
कुल 787 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार तकनीकी सेवा आयोग BTSC की ओर से टूरिंग वेटनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो टूरिंग वेटनरी ऑफिसर के पदों पर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। वेटनरी ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 23 अक्टूबर निर्धारित है।
कितना मिलेगा वेतनमान
टूरिंग वेटनरी ऑफिसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 53,100 रुपये से लेकर 1,67,800 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
कौन कर सकते हैं आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से भारतीय पशु चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीवीएससी/बीवीएससी एंड एएच डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए।
भर्ती संबंधित विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 787 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल 228 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कुल 55 पद, अनुसूचित जाति के लिए 207 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 13 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 195 पद,
पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 78 पद और पिछड़े वर्गों की महिला के लिए कुल 11 पद आरक्षित किए गए हैं।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 01 अगस्त, 2026 के आधार पर 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना अनिवार्य है। बगैर आवेदन शुल्क के उम्मीदवारों का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं कार्यानुभव के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा कुल 75 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।
