विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BTSC Recruitment 2026: बिहार में फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका

Published: Fri, 25 Sep 2026 12:10 PM (IST)

बिहार में फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

BTSC Fishery Extension Officer Recruitment 2026: जल्द करें आवेदन।

BTSC Fishery Extension Officer Recruitment 2026: जल्द करें आवेदन।

HighLights

  1.  फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू।

  2. कुल 231 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक अहम खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग BTSC ने फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 23 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत मत्स्यिकी कॉलेज से मस्त्य विज्ञान में 4 वर्षीय स्नातक डिग्री हासिल की होनी चाहिए।

भर्ती संबंधित विविरण

इस भर्ती के जरिये फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर के कुल 231 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कैटेगरी वाइज पदों का विविरण इस प्रकार है।

कैटेगरी कुल पद
अनारक्षित  96
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  23
अनुसूचित जाति 35
अनुसूचित जनजाति  02
अत्यंत पिछड़ा वर्ग  41
पिछड़ा वर्ग  27
पिछड़े वर्गों की महिला  07

आयु-सीमा

आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मदवार जैसे एससी एवं एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कार्यानुभव के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 75 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त कार्यानुभव का मूल्यांकन 25 अंकों के लिए किया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें- BSEB STET Dummy Admit Card 2026: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आज जारी होगा डमी एडमिट कार्ड, 30 सितंबर तक मिलेगा सुधार करने का मौका