विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSSC Inter Level Recruitment 2026: इंटर लेवल के पदों पर रजिस्ट्रेशन की डेट एक्सटेंड, अब 29 जनवरी कर सकते हैं अप्लाई

Published: Sat, 24 Jan 2026 12:01 PM (IST)

बीएसएससी की ओर से इंटर लेवल भर्ती परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। ...और पढ़ें

BSSC Inter Level Recruitment 2026:  यहां देखें पूरी जानकारी।

BSSC Inter Level Recruitment 2026:  यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड।

  2. कुल 24492 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इंटर लेवल भर्ती परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इंटर लेवल भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं कर सके थे। उन उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका दिया गया है। बीएसएससी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अब इच्छुक एंव योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 29 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस बार आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

पात्रता मानदंड

  • इंटर लेवल भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष, सामान्य महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
bssc

 

इन स्टेप्स को फॉलो करके भरें फॉर्म

बीएसएससी की ओर से इंटर लेवल भर्ती परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • जानकारी को दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

परीक्षा पैटर्न

इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित और मानसिक क्षमता जाँच विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 24492 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है। बगैर एप्लीकेशन फीस के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: BSEB DELED 2026: बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम में रजिस्ट्रेशन करने की आज लास्ट डेट, जल्द कर लें अप्लाई