BSSC Field Assistant Result 2026: बिहार फील्ड असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से तुरंत करें डाउनलोड
बीएसएससी की ओर से फील्ड असिस्टेंट प्रारंभिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ...और पढ़ें

BSSC Field Assistant Result 2026: इस डेट को हुई थी परीक्षा।
HighLights
10 अगस्त को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा।
मुख्य परीक्षा की तिथियां जल्द होगी घोषित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से फील्ड असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे बीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसएससी की ओर से रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करके उसमें अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
BSSC Field Assistant Result 2026: इन स्टेप्स से करें रिजल्ट चेक
बीएसएससी की ओर से फील्ड असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Bihar BSSC Field Assistant Pre Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
बीएसएससी की ओर से फील्ड असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 10 अगस्त, 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन बीएसएससी की ओर से जल्द ही किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में अपने रोल नंबर की जांच अच्छे से कर लें।
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे मुख्य परीक्षा तिथि से संबंधित अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें।
