विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSPHCL Recruitment 2024: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी में 2610 पदों के लिए आवेदन शुरू, इस तरीके से भर सकते हैं फॉर्म

Published: Tue, 02 Apr 2024 01:15 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2024 01:16 PM (IST)

बिहार में टेक्नीशियन ग्रेड 3 स्टोर असिस्टेंट जूनियर अकाउंट्स क्लर्क व अन्य के 2610 रिक्त पदों को भरने के लिए ...और पढ़ें

BSPHCL Recruitment 2024 के लिए 30 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई।
BSPHCL Recruitment 2024 के लिए 30 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई।

HighLights

  1. बिहार में 2610 रिक्त पदों के लिए आवेदन शुरू।
  2. 30 अप्रैल तक जारी रहेगी एप्लीकेशन प्रॉसेस।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड की ओर से टेक्नीशियन ग्रेड 3, स्टोर असिस्टेंट, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए अब बीएसपीएचसीएल की ओर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में लगे हैं वे तय तिथियों में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से BSPHCL की ऑफिशियल वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाकर भरा जा सकता है। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी योग्यता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें।

Bihar BSPHCL recruitment 2024: भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 2610 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • टेक्निकल ग्रेड III: 2000 पद
  • स्टोर असिस्टेंट: 80 पद
  • कॉरेस्पोंडेंट क्लर्क: 150 पद
  • जूनियर अकाउंट्स क्लर्क: 300 पद
  • जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (GTO): 40 पद
  • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (GTO): 40 पद

BSPHCL Vacancy 2024: कैसे करें अप्लाई

इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर विजिट करें और इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा और उसके बाद अन्य डिटेल दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। अंत में उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इस तरीके से आप आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

BSPHCL Recruitment 2024: सिलेक्शन प्रॉसेस

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एग्जाम में भाग लेना होगा। जो उम्मीदवार असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (GTO) पदों पर आवेदन करेंगे उनका चयन गेट एग्जाम स्कोर के आधार किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- SSC JE 2024: एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू, 18 अप्रैल तक भर सकते हैं फॉर्म