विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSF SI Bharti 2026: सब-इंस्पेक्टर के 1167 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता और सैलरी सहित पूरी डिटेल

Published: Tue, 17 Nov 2026 05:44 PM (IST)

बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

BSF LDCE SI Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

BSF LDCE SI Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. 31 दिसंबर आवेदन करने की लास्ट डेट।

  2.  1167 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स BSF में सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के जरिये सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार कॉन्स्टेबल के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर BSF LDCE SI Recruitment 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 1167 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2026 निर्धारित है।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

इतनी होनी चाहिए उम्र

एलडीसीई की इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग जैसे एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

सब-इंस्पेक्टर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, कॉम्प्रिहेंशन कम्युनिकेशन स्किल्स, न्यूमेरिकल एबिलिटी और सामान्य जागरूकता विषय से 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को परीक्षा में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को पीईटी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: DU Assistant Vacancy 2026: डीयू में असिस्टेंट के पदों पर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट एक्सटेंड, 30 नवंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।