Bihar Police Company Commander Bharti 2026: बिहार पुलिस कंपनी कमांडर के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की आज लास्ट डेट, जल्द कर लें अप्लाई
बिहार पुलिस कंपनी कंमाडर के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आखिरी मौका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

BPSSC Bihar Police Company Commander Recruitment 2026: जल्द करें अप्लाई।
HighLights
आवेदन करने का आज आखिरी मौका।
कुल 65 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) में बिहार पुलिस कंपनी कमांडर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज यानी 10 अक्टूबर तक आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार बिहार पुलिस कंपनी कमांडर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
बिहार पुलिस कंपनी कमांडर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है।
कैसे होगा पुलिस कंपनी कंमाडर के पदों पर चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा आदि के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स विषय से 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
कैसे करें घर बैठे खुद अप्लाई
पुलिस कंपनी कमांडर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से घर बैठे खुद अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर ‘‘Home Guard’’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- फॉर्म भरने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
