विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के 3548 पदों पर निकली भर्ती, यहां चेक करें पात्रता एवं सैलरी सहित अन्य डिटेल

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:55 AM (GMT+05:30)

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए है। इस भर्ती के जरिये कुल 3548 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. कुल 3548 पदों पर होगी भर्ती।

  2. आवेदन करने के लिए स्नातक की डिग्री अनिवार्य।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में ग्रेजुएट लेवल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने ग्रेजुएट लेवल पर कुल 3548 पदों पर भर्ती निकाली है। जिन उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। वे RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 06 नवंबर, 2026 निर्धारित है। उम्मीदवार 08 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक अपने फॉर्म में सुधार भी कर सकते हैं।

पद संबंधित डिटेल

इस भर्ती के जरिये कुल 3548 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए कुल 127 पद, गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए कुल 2750 पद, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए कुल 300 पद और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए कुल 371 पद आरक्षित किए गए हैं।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। विशेष कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये और गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 29,200 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, गणित और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित है। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें- MPESB ASI Vacancy 2026: सूबेदार स्टेनोग्राफर और एएसआई के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई