विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSSC Police Company Commander 2026: बिहार पुलिस कंपनी कमांडर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका

Published: Thu, 10 Sep 2026 04:38 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 11 Sep 2026 09:47 AM (GMT+05:30)

बिहार में पुलिस कंपनी कमांडर के पदों पर आवेदन आज यानी 10 सितंबर से स्टार्ट हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

BPSSC Police Company Commander Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

BPSSC Police Company Commander Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आवेदन आज से शुरू।

  2. कुल 65 उम्मीदवारों का होगा चयन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग BPSSC ने बिहार में पुलिस कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बीपीएसएससी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक पुलिस कंपनी कमांडर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 10 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदन करने की लास्ट डेट 10 अक्तूबर निर्धारित है।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 10 अगस्त, 2026 के आधार पर 24 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है।

आवेदन शुल्क

सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क एक समान है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के बाद 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना होगा।

भर्ती संबंधित विवरण

इस भर्ती के जरिये बिहार में पुलिस कंपनी कमांडर के कुल 65 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कैटेगरी वाइज वैकेंसी की डिटेल इस प्रकार है।

कैटेगरी कुल पद
जनरल  27
एससी  10
एसटी  01
अंत्यत पिछड़ा वर्ग  11
पिछड़ा वर्ग  08
ईडब्ल्यूएस  06
पिछड़ा वर्ग की महिला 02

 

यह भी पढ़ें: SSC CPO Notification 2026: दिल्ली पुलिस और CAPF में एसआई के 1871 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, यहां देखें आवेदन के लिए जरूरी डिटेल