BPSC TRE 4 Vacancy 2026: चौथी बिहार टीचर भर्ती के लिए 25 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, 32388 पदों पर होंगी नियुक्तियां
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा चतुर्थ शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन 25 सितंबर से लेकर 25 अक्टूबर 2026 तक लिए जायेंगे।

BPSC TRE 4 Bharti 2026
HighLights
25 सितंबर से शुरू हो जायेंगे बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन।
25 अक्टूबर तय की गई है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार टीचर भर्ती (BPSC TRE 4) 2026 को लेकर बड़ी खबर है। लम्बे समय से शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने का इंतजार अब खत्म हो गया है। बिहार पुलिस सर्विस कमीशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक BPSC TRE 4 Bharti 2026 के लिए आवेदन 25 सितंबर से स्टार्ट कर दिए जायेंगे। उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
महत्वपूर्ण डेट्स
नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार फीस जमा करने एवं आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि 25 सितंबर 2026 है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट एवं एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।
फॉर्म भरने से पहले OTR कर लें पूरा
बीपीएससी की ओर से शिक्षक भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट bpsc-tre.com पर जाकर जल्द से जल्द ओटीआर कर लें। इससे आपको आवेदन शुरू पर फॉर्म भरने में कम समय लगेगा। ध्यान रखें कि फॉर्म भरने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है नहीं तो आवेदन नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन संख्या-15/2026 के अंतर्गत चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत शिक्षा विभाग, बिहार में विद्यालय अध्यापक के 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) September 22, 2026
आवेदन प्रक्रिया 25.09.2026 से प्रारंभ होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम… pic.twitter.com/8YIKm0Blyg
भर्ती विवरण
बीपीएससी द्वारा टीआरई भर्ती के माध्यम से कुल 32,388 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए 3847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8563 पद, कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए 3877 और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए सबसे ज्यादा 16101 पद रिक्त हैं।
परीक्षा की नई तिथि बाद में होगी घोषित
आपको बता दें कि बीपीएससी द्वारा पहले दी गई जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक करवाया जाना था। लेकिन, इन डेट्स में आवेदन ही शुरू नहीं हो पाए, ऐसे में अब नई एग्जाम डेट की घोषणा बाद में की जाएगी।
