विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BPSC Recruitment 2025: प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 18 अगस्त से स्टार्ट

Published: Sat, 09 Aug 2025 03:29 PM (IST)Updated: Sat, 09 Aug 2025 03:33 PM (IST)

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकोश जारी ...और पढ़ें

BPSC Recruitment 2025: आवेदन के लिए पीएडी अनिवार्य।
BPSC Recruitment 2025: आवेदन के लिए पीएडी अनिवार्य।

HighLights

  1. आवेदन 12 अगस्त से शुरू।
  2. कुल 564 पदों पर भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के तहत प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 564 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 539 पद एसोसिएट प्रोफेसर के लिए और 25 पद प्रिंसिपल के लिए आरक्षित किए गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। बता दें, इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरु हो जाएगी। साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

  • प्रिंसिपल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास शिक्षण/शोध/उद्योग का न्यूनतम 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जिसमें न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव प्राध्यापक पद के समकक्ष होना चाहिए।
  • एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास कार्यानुभव भी होना चाहिए।

आयु-सीमा

प्रिंसिपल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 37 वर्ष व अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 30 वर्ष व अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है।

वेतनमान

प्रिंसिपल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,44,200 रुपये और एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,31,40 रुपये का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये, बिहार राज्य अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, बिहार राज्य की स्थायी निवासी महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें: RRB Paramedical Staff Recruitment 2025: पैरामेडिकल स्टाफ के लिए एप्लीकेशन आज से स्टार्ट, यहां देखें पात्रता मानदंड