विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, उम्र और पात्रता सहित पूरी डिटेल यहां देखें

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:37 PM (IST)

बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों के पास अप्लाई करने के लिए 11 नवंबर तक का समय है।

BOB Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

BOB Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. बीओबी में विभिन्न पदों पर आवेदन आज से शुरू।

  2. आयु पदानुसार निर्धारित।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा में सीनियर मैनेजर, मैनेजर और चीफ मैनेजर के पदों पर भर्ती निकली है। जिन उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित डिग्री है। वे BOB Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। बीओबी में विभिन्न पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 11 नवंबर, 2026 निर्धारित है।

BOB Recruitment 2026 कितनी होना चाहिए उम्र

बीओबी में विभिन्न पदों के लिए आयु पदानुसार निर्धारित है। पदानुसार न्यूनतम आयु 24, 27, 28 व 30 वर्ष और अधिकतम आयु 34, 38 और 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर और सीए की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये निर्धारित है।

इन 5 तरीकों से करें घर बैठे खुद अप्लाई

बीओबी में विभिन्न पदों पर आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से घर बैठे खुद इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर विजिट कर लें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Career section पर जाकर Current Opportunities सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  • अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें- UP PRT Assistant Teacher Bharti 2026: यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई