विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BHU Recruitment 2024: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि एक्सटेंड, 5 फरवरी तक भर सकते हैं फॉर्म

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Mon, 22 Jan 2024 06:50 PM (IST)

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में नॉन टीचिंग पदों के 258 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि ...और पढ़ें

BHU Recruitment 2024: ग्रुप A व B पदों के लिए आवेदन तिथि बढ़ी।
BHU Recruitment 2024: ग्रुप A व B पदों के लिए आवेदन तिथि बढ़ी।

HighLights

  1. काशी हिंदू विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि एक्सटेंड।
  2. अब 5 फरवरी 2024 तक भर सकते हैं फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में नॉन टीचिंग ग्रुप A व ग्रुप B के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 22 जनवरी निर्धारित की गयी थी जिसे अब एक्सटेंड करने की घोषणा की गयी है। बीएचयू की ओर नोटिफिकेशन जारी कर इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 5 फरवरी 2024 तक एक्सटेंड कर दिया गया है।

ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश तय तिथियों में आवेदन नहीं कर सके हैं और इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे आप बढ़ाई गयी तिथि में फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर भरा जा सकता है।

BHU Recruitment 2024: कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार संबंधित विषय में स्नातक/ परास्नातक/ बीई/ बीटेक/ एमसीए/ कंप्यूटर साइंस में एमएससी आदि उत्तीर्ण किया हो। अभ्यर्थी को तय वर्ष कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 45/ 50 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदन से पहले उम्मीदवार एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

BHU Bharti 2024: कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर bhu.ac.in जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब यहां नॉन टीचिंग पदों के लिए एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • पंजीकरण होने के बाद अन्य जानकारी अपलोड करें।
  • अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

BHU Recruitment 2024 Application Form Direct Link

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ग्रुप ए पदों पर आवेदन के लिए 1000 रुपये और ग्रुप बी पदों पर आवेदन करने के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-