विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BEL Vacancy 2026: बीईएल में प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई; 50000 मिलेगी सैलरी

Published: Mon, 19 Oct 2026 11:00 AM (IST)

बीईएल प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 27 अक्टूबर निर्धारित है। सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का सपना ...और पढ़ें

बीईएल भर्ती 2026

बीईएल भर्ती 2026

HighLights

  1. प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।

  2. 28 अक्टूबर तक भरा जा सकता है ऑनलाइन फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्रालय की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी कि BEL में प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर निकाली गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से बीईएल की ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भर सकते हैं, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

पात्रता एवं मापदंड

परियोजना अभियंता-1 पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान या कॉलेज से कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बी.ई/बीटेक की डिग्री/ संबंधित क्षेत्र में सर्टिफिकेट और निर्धारित कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। आवेदन के समय उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • बीईएल भर्ती 2026 में भाग लेने के लिए आपको सबसे पहले बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक नए पेज पर आपको Click here to apply के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिंक दिखाई देगा।
  • आप आपको पहले फ्रेशर कैंडिडेट के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • इसके बाद लॉग-इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी है।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

BEL Vacancy 2026 Application Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

आवेदन फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को कुल 400 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदन करेंगे उनको लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा 85 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जायेगा। भर्ती के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 50,000 प्रति माह सैलरी प्रदान की जाएगी। नियुक्ति की अवधि 3 वर्ष होगी। हर साल 5000 रुपये वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा बीमा प्रीमियम, पोशाक भत्ता, सिलाई प्रभार, फुटवियर भत्ता आदि के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार अलग से दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में स्टेनोग्राफर, MTS-टैक्स असिस्टेंट पदों निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई; पढ़ें पूरी डिटेल