BEL Recruitment 2026: बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट, पात्रता फीस एप्लीकेशन प्रॉसेस सहित पूरी डिटेल करें चेक
बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर के 350 पदों के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 18 नवंबर तक जारी रहेंगे। योग्य ...और पढ़ें

Bel probationary engineer recruitment 2026
HighLights
बीईएल में सरकारी इंजीनियर पदों पर भर्ती का एलान।
18 नवंबर तक ऑनलाइन भरा जा सकता है फॉर्म।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में परमानेंट बेसिस पर प्रोबेशनरी इंजीनियर (Electronics and Mechanical) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी तुरंत ही बीईएल की ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए लिंक से सीधे फॉर्म भर सकते हैं।
कौन कर सकता है भर्ती के लिए अप्लाई?
प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों पर आवेदन के लिए बीई/ बीटेक/ बीएससी इंजीनियरिंग (Electronics and Communication/ Mechanical) में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 के अनुसार की जाएगी।
आवेदन के साथ कितनी जमा करनी होगी फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग को आवेदन शुल्क 1180 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ ईएसएम वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- बीईएल इंजीनियर भर्ती आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर में जाकर जॉब नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- अब आपको भर्ती से संबंधित Click here to apply लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी नए पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूरा कर लें।
- इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
BEL Recruitment 2026 Application Form link
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 350 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से Probationary Engineer / E-II – Electronics के लिए 200 पद और Probationary Engineer / E-II – Mechanical के 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
