विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BEL Probationary Engineer Vacancy 2026: बीईएल में प्रोबेशनरी इंजीनियर के 350 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:42 AM (IST)

बीईएल में प्रोबेशनरी इंजीनियर के 350 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

BEL Probationary Engineer Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

BEL Probationary Engineer Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. आवेदन आज से शुरू।

  2. कुल 350 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में प्रोबेशनरी इंजीनियर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन आज यानी 28 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो BEL में नौकरी करना चाहते हैं।

इस भर्ती के जरिये कुल 350 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बीईएल में इंजीनियरिंग के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 18 नवंबर, 2026 निर्धारित है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक या बीएससी की डिग्री होनी चाहिए।
  • आयु की गणना 01 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना भी अनिवार्य है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1180 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी गई है।

इन स्टेप्स से करें इंजीनियर के पदों पर अप्लाई

बीईएल में प्रोबेशनरी इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर विजिट कर लें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Click here सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  • अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
 

यह भी पढ़ें: DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में युवाओं के लिए निकली भर्ती, ग्रेजुएट और मास्टर कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई