विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BECIL Recruitment 2023: स्टाफ नर्स के पदों पर निकली भर्ती, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं अप्लाई, ये है लास्ट डेट

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Fri, 21 Apr 2023 09:15 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2023 09:21 AM (IST)

BECIL Recruitment 2023 ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक स्टाफ नर्स के पदों पर ...और पढ़ें

BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने स्टाफ नर्स के पदों पर वैकेंसी निकाली है।
BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने स्टाफ नर्स के पदों पर वैकेंसी निकाली है।

 एजुकेशन डेस्क। BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (Broadcast Engineering Consultants India Limited, BECIL) ने स्टाफ नर्स के पदों पर वैकेंसी निकाली है। BECIL इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 65 पदों पर नियुक्तियां करेगा। यह भर्ती चितरंजन नेशनल कैंसल इंस्ट्टीयूट (Chittaranjan National Cancer Institute, CNCI) कोलकाता के लिए निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.becil.com/vacancies?per_page=8 पर जाकर आवेदन से जुड़ी सारी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 08 मई, 2023 है। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

जारी शेड्यूल के अनुसार, स्टाफ नर्स पद के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इन पदोंं पर आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि ने आधिकारिक सूचना को अच्छी तरह पढ़ लें क्योंकि एप्लीकेशन फॉर्म में दी गई जानकारी में अगर कोई भी डिटेल्स गलत पाई जाती है तो फिर उसे रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। वहीं, उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फाॅलो करके अभ्यर्थी सूचना को डाउनलोड कर सकते हैं।

How To Download: बीईसीआईएल स्टाफ नर्स भर्ती नोटिफिकेशन को ऐसे करें डाउनलोड

बीईसीआईएल स्टाफ नर्स भर्ती नोटिफिकेशन को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) की आधिकारिक वेबसाइट www.becil.com पर जाना होगा। अब होम पेज पर वैकेंसी सेक्शन में जाएं। लिंक पर क्लिक करें जिसमे लिखा है - 'विज्ञापन संख्या 308- चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (सीएनसीआई), कोलकाता के कार्यालय में तैनाती के लिए आउटसोर्स आधार पर भर्ती / पैनल के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। अब आपको एक नई विंडो में विस्तृत अधिसूचना का पीडीएफ मिलेगा।अपने भविष्य के संदर्भ के लिए अधिसूचना को डाउनलोड करें और सहेजें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।