विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bank Job: इस बैंक में क्लर्क की पोस्ट पर निकली भर्ती, आज है आवेदन का आखिरी मौका, 100 पदों पर होगी नियुक्ति

Published: Fri, 09 Feb 2024 12:53 PM (IST)

आज के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स https//akoladccbank.com पर जाकर ...और पढ़ें

Bank Job 2024: इस बैंक में क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, आज है आवेदन का आखिरी मौका
Bank Job 2024: इस बैंक में क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, आज है आवेदन का आखिरी मौका

HighLights

  1. 1000 रुपये फीस का करना होगा भुगतान
  2. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 100 पदों पर होगी नियुक्ति
  3. आज है आवेदन करने का आखिरी मौका

 जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। अकोला-वाशिम जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड (Akola DCC Bank) की ओर से हाल ही में जूनियर क्लर्क(सपोर्ट स्टाफ) के पदों पर नियुक्तियां निकाली गई है। इसके तहत, कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी कि 09 फरवरी, 2024 है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी है।

Akola DCC Bank Recruitment 2024: akoladccbank.com पर चेक करें नोटिफिकेशन

आज के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स https://akoladccbank.com पर जाकर इससे जुड़ा नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जनवरी, 2024 से शुरू हुई थी, जो कि आज समाप्त हो रही है।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना    

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

(Image-freepik)

Akola DCC Bank Recruitment 2024: ये देनी होगी फीस  

इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 1000 (जीएसटी शामिल) रुपये देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना है। नकद या फिर किसी भी अन्य माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करना होगा।  

Akola DCC Bank Recruitment 2024: ऐसे होगा चयन 

जारी सूचना के अनुसार, जूनियर क्लर्क के पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। ऑनलाइन परीक्षा 75% अंकों की होगी और 25% अंक साक्षात्कार के होंगे। ऑनलाइन परीक्षा में कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक आवश्यक होंगे। साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची बैंक की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। परीक्षा केवल अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  IDBI Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक ने JAM के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, पढ़िए वैकेंसी से जुड़ी सब डिटेल