विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Assam Rifles Recruitment 2026: टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:01 PM (GMT+05:30)

असम राइफल्स में टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती रैली में आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक।

  2. कुल 354 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती रैली-2026 में आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे असम राइफल्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 354 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  • टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती रैली में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु पदानुसार निर्धारित है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 23 और 25 वर्ष निर्धारित है।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। 

फॉर्म भरने के लिए इतनी जमा करनी होगी फीस

टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती रैली-2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। फॉर्म भरने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी गई है।

ऐसे करें घर बैठे खुद अप्लाई

टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती के लिए उम्मीदवार घर बैठे खुद अपना फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.assamrifles.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद दस्तावेज की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के 3548 पदों पर निकली भर्ती, यहां चेक करें पात्रता एवं सैलरी सहित अन्य डिटेल