विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के पास आर्मी में शामिल होने का मौका, टेक्निकल ग्रेजुएट भर्ती के लिए 30 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

Published: Tue, 22 Sep 2026 12:30 PM (IST)

इंडियन आर्मी की ओर से टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स 145 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इंजीनियरिंग कर ...और पढ़ें

Army TGC 145 Vacancy 2026

Army TGC 145 Vacancy 2026

HighLights

  1. इंडियन आर्मी टीजीसी 145 भर्ती के लिए 30 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन।

  2. joinindianarmy.nic.in पर डायरेक्ट भरा जा सकेगा फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स जो भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है। इंडियन आर्मी की ओर से 144th Technical Graduate Course (TGC-144) (बैच- जुलाई 2027) के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी आवेदन तिथियों का एलान कर दिया है। अधिसूचना के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू हो जाएगी। योग्य एवं पात्र छात्र भर्ती में शामिल होने के लिए 29 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

फॉर्म भरने के लिए शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

इस भर्ती में शामिल होने के लिए छात्र ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ यूनिवर्सिटी से संबंधित ट्रेड/ ब्रांच में इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त कर ली हो। इसके अलावा जो स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं वे भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

इसके अलावा आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 साल से कम और 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।

बिना आवेदन शुल्क के किया जा सकता है अप्लाई

इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी भी अभ्यर्थी से एप्लीकेशन फीस नहीं ली जाती है। ऐसे में सभी कैटेगरी के अभ्यर्थी फ्री में आवेदन कर पाएंगे।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकेगा। आवेदन करने का तरीका निम्नलिखित है-

  • आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Apply Online में पहले रजिस्टर लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद अन्य डिटेल के अलावा हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड करना होगा।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके SSB के लिए आमंत्रित किया जायेगा। जो अभ्यर्थी SSB और मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। एसएसबी के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- RRB NTPC UG New Vacancy 2026: रेलवे एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1688 पदों के लिए इस डेट से शुरू होंगे आवेदन!