विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Army Bharti 2026: टेक्निकल एंट्री स्कीम भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, पढ़ाई के साथ मिलेगी ट्रेनिंग; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Published: Wed, 14 Oct 2026 04:42 PM (IST)

इंडियन आर्मी की ओर से टेक्निकल एंट्री स्कीम (10+2 TES 57) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे गए है। ...और पढ़ें

Indian Army Bharti 2026: आर्मी भर्ती की पूरी डिटेल करें चेक।

Indian Army Bharti 2026: आर्मी भर्ती की पूरी डिटेल करें चेक।

HighLights

  1. आर्मी में टेक्निकल एंट्री स्कीम भर्ती के लिए आवेदन हुए स्टार्ट।

  2. 12 नवंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन देने वाले ऐसे स्टूडेंट्स जो आगे चलकर पढ़ाई पूरी करने के साथ ही आर्मी शामिल होकर देश सेवा करना चाह रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है। इंडियन आर्मी की ओर से टेक्निकल एंट्री स्कीम (Indian Army 10+2 TES 57 Entry- July 2026 Batch) के लिए आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 12 नवंबर 2026 तय की गई है।

भर्ती में शामिल योग्यता एवं मापदंड

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने JEE Mains 2026 में भाग लिया हो।
  • फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथमेटिक्स (PCM) ग्रुप से इंटरमीडिएट (12th) 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो।
  • न्यूनतम आयु 16 साल 6 माह एवं और अधिकतम आयु 19 साल 6 माह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2027 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • Indian Army 10+2 TES 56 Application Form 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आपको अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • पंजीकरण होने के बाद उम्मीदवार लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Army TES 57 Online Form 2026
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी है। सभी वर्ग के उम्मीदवार पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

बिना परीक्षा के होगा सिलेक्शन

सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के किया जायेगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा और आगे फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। चयनित होने वाले युवाओं को 4 साल की ट्रेनिंग मिलेगी और इसके साथ ही इंजीनियरिंग डिग्री भी पूरी करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- UPPCL Recruitment 2026: यूपी बिजली विभाग में बंपर पदों पर भर्ती की चल रही तैयारियां, अधिसूचना जल्द आने की उम्मीद