विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के 5 जिलों में चल रही आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर पदों पर भर्ती, जनपद वाइज लास्ट डेट को ध्यान में रखकर भर लें फॉर्म

Published: Thu, 01 Oct 2026 04:38 PM (IST)

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन जारी हैं। पात्र एवं इच्छुक महिला अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

UP Anganwadi Vacancy 2026

UP Anganwadi Vacancy 2026

HighLights

  1. यूपी में 5 जिलों में आंगनवाड़ी पदों पर हो रही भर्ती।

  2. जिले के अनुसार चेक करें फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर (सहायिका) के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। जो भी महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए अपने जिले के लिए निर्धारित लास्ट डेट तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकती हैं। ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जायेगा, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

फॉर्म भरने के लिए पात्रता एवं मापदंड

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकत्री (Aganwadi Karykatri) एवं आंगनवाड़ी सहायिका (Aganwadi Sahayika) पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है वहीं परास्नातक अधिकतम योग्यता है। महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

फ्री में किया जा सकता है आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी भी वर्ग की महिला उम्मीदवार को आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात फॉर्म को निशुल्क भरा जा सकता है।

जिले के अनुसार पदों की संख्या एवं आवेदन की लास्ट डेट

जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी कार्यकत्री आवेदन की लास्ट डेट जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी सहायिका आवेदन की लास्ट डेट
गोंडा- 128 02 अक्टूबर 2026 शाहजहांपुर- 460 8 अक्टूबर 2026
हाथरस- 237 13 अक्टूबर 2026 हमीरपुर- 104 18 अक्टूबर 2026
गोरखपुर- 164 05 अक्टूबर 2026 सिद्धार्थ नगर- 344 17 अक्टूबर 2026
गाजियाबाद- 143 21 अक्टूबर 2026 हाथरस- 237 13 अक्टूबर 2026
- - गोरखपुर- 97 5 अक्टूबर 2026

आवेदन का तरीका 

इस भर्ती में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवार स्वयं ही घर बैठे मोबाइल के द्वारा आवेदन कर सकती हैं। आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं। 

  • यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

UP Aganwadi Worker Application form

UP Aganwadi Helper (Sahayika) Application form

मेरिट के आधार पर होगा चयन

इस भर्ती में आवेदन करने पर किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी है। अर्थात सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन पत्र भर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Government Jobs: रेलवे बैंक पुलिस टीचर सहित अन्य विभागों में 1 लाख पदों पर हो रही भर्ती, सरकारी नौकरी के लिए जल्द करें अप्लाई