Move to Jagran APP

Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ने लगी है गर्मी, 38 डिग्री के पार पहुंचा पारा; पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Update झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम बने रहने के साथ ही भीषण गर्मी का अनुभव होने लगा है। होली के बाद तापमान में अब बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कुछ जिलों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। आज कहीं-कहीं धूप खिली रहेगी तो कहीं वज्रपात के साथ आंधी चलने की संभावना है।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Published: Fri, 29 Mar 2024 08:43 AM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2024 08:43 AM (IST)
Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ने लगी है गर्मी, 38 डिग्री के पार पहुंचा पारा; पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम
झारखंड में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल।

जासं, जमशेदपुर। रंगों का त्योहार होली खत्म होते ही लौहनगरी के तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी हो गई। गुरुवार को शहर का तापमान बढ़कर 38.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि झारखंड में दूसरा सबसे अधिक गर्म वाला शहर बन गया।

loksabha election banner

गर्मी ने लोगों का हाल किया बेहाल

जमशेदपुर से अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान डाल्टनगंज का रहा। जमशेदपुर में गर्मी पड़ते ही बीते दो दिनों से लोग परेशान हो गए हैं। गुरुवार की सुबह सात बजे से ही गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

यही कारण है कि दोपहर के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम देखी गई। गला तर करने के लिए लोगों की भीड़ शीतल पेय पदार्थों के दुकान के सामने जुट रही थी। गन्ना, सत्तू व आम रस की दुकान पर लोगों की भीड़ देखी गई। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी गर्मी से बेहाल नजर आ रहे थे।

कहीं बादल, तो कहीं खिला रहेगा मौसम

इधर चाईबासा और सरायकेला क्षेत्र में शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात अथवा धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। वहीं कोडरमा में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।

अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा, पलामू, गढ़वा व लातेहार जिला में शुक्रवार को मौसम खिला रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। चतरा में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहेगा। धूप तीखी रहेगी। हवा की गति सामान्य से थोड़ी अधिक रहेगी। 

यह भी पढ़ें: 'भाजपा ने बुक करा लिए 55 प्रतिशत हेलिकॉप्टर और एयरक्राफ्ट', झामुमो को सता रही किस बात की चिंता?

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: गिरिडीह से यह कद्दावर नेता होगा आजसू का प्रत्याशी, सुदेश महतो कल फाइनल करेंगे नाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.