Move to Jagran APP

Jharkhand Weather News Update: कहीं धूप तो कहीं झमाझम बारिश, पल-पल बदल रहा रांची समेत पूरे झारखंड का मौसम

Jharkhand Weather News Update रांची समेत पूरे राज्य में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं तपती धूप ने आमलोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार काे राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiPublished: Mon, 29 May 2023 10:42 PM (IST)Updated: Mon, 29 May 2023 10:42 PM (IST)
Jharkhand Weather News Update: कहीं धूप तो कहीं झमाझम बारिश, पल-पल बदल रहा रांची समेत पूरे झारखंड का मौसम
तेज सतही हवा व वज्रपात को ले येलो अलर्ट जारी...।

जागरण संवाददाता, रांची: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं तपती धूप ने आमलोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अस्पतालों में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

loksabha election banner

बता दें कि मंगलवार काे राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राज्य में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बुधवार से पूरे राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहने और मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

लोगों को गर्मी से मिली राहत

वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा कि बीते दिनों हुई बारिश से पूरे राज्य का तापमान का स्तर 40 के नीचे पहुंच चुका है। लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि मानसून आने तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मानसून से पहले की गतिविधियां अब मौसम को प्रभावित करेंगी। इससे मानसून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों के मौसम में उतार-चढ़ाव होगा। यद्यपि सतही हवा का असर रहेगा।

कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश हुई। सबसे अधिक 12 मिमी बारिश धनबाद के पुटकी में रिकॉर्ड की गई है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टेनगंज में 40.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रांची का रिकॉर्ड किया गया।

तापमान में चार से पांच डिग्री की दर्ज की गई गिरावट

मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण राज्य के सभी जिलों का तापमान 40 के नीचे पहुंच गया है। तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की कमी रिकॉर्ड की गई है। आज राजधानी समेत आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में वर्षा के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात होने की संभावना है। इस कारण लोगों को सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है।

अगले पांच दिनों तक राज्य में कुछ ऐसा रहेगा मौसम

30 मई: राज्य में कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ वर्षा की है संभावना

31 मई: राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा

1 जून: राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा

2 जून: राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा

कुछ ऐसा रहेगा राजधानी का तापमान

30 मई: आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना, अधिकतम 38 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान

31 मई: आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम 39 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान

1 जून: आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम 39 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान।

2 जून: आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम 40 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.