Move to Jagran APP

VK सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा का पलटवार, बीते 9 साल में BJP सरकार ने देश को गर्त में धकेला

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राकेश सिन्हा ने भाजपा के दावे पर पलटवार किया है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में जनरल वीके सिंह के उस दावे का जवाब दिया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल की तुलना कांग्रेस के 70 सालों के शासन से की है।

By Pradeep singhEdited By: Mohit TripathiPublished: Tue, 30 May 2023 12:16 AM (IST)Updated: Tue, 30 May 2023 12:16 AM (IST)
VK सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा का पलटवार, बीते 9 साल में BJP सरकार ने देश को गर्त में धकेला
कांग्रेस का पलटवार, नौ साल में देश गर्त में।

राज्य ब्यूरो, रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने भाजपा के दावे पर पलटवार किया है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में केन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के उस दावे का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल की तुलना कांग्रेस के 70 सालों के शासन से की है।

loksabha election banner

कांग्रेस का दावा भाजपा के शासनकाल में देश गर्त में

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा के शासनकाल में देश गर्त में चला गया। 70 सालों में कांग्रेस ने देश को अखंड रखा और लोकतंत्र को मजबूत किया। पाकिस्तान की तरह यहां सैनिक शासन नहीं होता। वर्तमान सरकार अगर बनी तो इसलिए बनी है क्योंकि देश में लोकतंत्र की जड़े मजबूत रही है।

बीते नौ सालों में जितनी बेरोगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न, देश की बेटियों द्वारा सत्ता पक्ष के सांसद पर यौन शोषण का आरोप लगा है। देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

कांग्रेस के शासनकाल की उपलब्धियों के बारे में गिनाया

कांग्रेस के शासनकाल को इसरो, तारापुर अणुशक्ति, आईआईएम, आईआईटी, भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर, सरदार सरोवर, भाखड़ा नांगल बांध बीएसएफ की स्थापना, डेयरी विकास, टेलीकाम क्रांति, सुपर कंप्यूटर, रेलवे का कंप्यूटरीकरण, पंचायती राज का आधुनिक मॉडल, चंद्रयान, मंगलयान, मुंबई में मोनो रेल, सूचना का अधिकार, खाद्यान्न का अधिकार, मनरेगा, आर्थिक उदारीकरण, अमेरिका से परमाणु करार के साथ-साथ देश की बेहतर अर्थव्यवस्था के लिए याद किया जाता है।

वीके सिंह ने क्या कहा था

बता दें कि केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नौ साल के शासनकाल में जितना काम किया है, उतना पहले के 70 सालों में भी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने देश में सुशासन और गरीब कल्याण की नींव डाली। इन नौ सालों के दौरान हर वर्ग की उन्नति हुई।

वीके सिंह ने कहा कि आर्थिक व्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था और राजनीतिक व्यवस्था, तीनों ही क्षेत्रों में देशभर में बदलाव दिख रहा है। इकोनॉमी छह प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ पर है। चीन और अमेरिका भी इसके नजदीक नहीं है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश इसका उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि 1947 से अबतक देश में कुल 950 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ। इसमें पिछले नौ सालों में सर्वाधिक 532 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है। इस दौरान 162 देशों ने भारत में निवेश किया है। देश के 31 प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों में निवेश हुए। 61 विभिन्न सेक्टर में निवेश हुआ। भारत रिकार्ड बना रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.