JAC Admit Card Download: झारखंड 10th 12th बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, स्टूडेंट्स स्कूल से कर लें प्राप्त
झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल, रांची की ओर से सेकेंडरी एवं इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गये ...और पढ़ें

Jharkhand board 10th 12th Admit card 2026
HighLights
झारखंड बोर्ड एग्जाम क्लास 10th 12th एडमिट कार्ड जारी।
बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से होंगी स्टार्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड से सेकेंडरी एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल, रांची की ओर से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल पोर्टल jacexamportal.in पर एक्टिव किया गया है जहां से लॉग इन डिटेल दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड किये जा सकते हैं।
स्कूलों को डाउनलोड करना होगा प्रवेश पत्र
झारखंड राज्य के सभी स्कूलों के प्रधान/ प्रिंसिपल School ID दर्ज करके छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद वे उन्हें छात्रों में वितरित कर दें।
जानकारी के लिए बता दें कि कोई भी छात्र स्वयं से प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने स्कूल में प्रिंसिपल या क्लास टीचर से संपर्क करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
स्कूल इन स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड
- झारखंड बोर्ड 10th 12th एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल प्रधान को पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर Recent Announcements में Downlaod admit card Secondary Exam -2026 (क्लास 10) या Downlaod admit card Intermediate Exam -2026 (क्लास 12) पर क्लिक करना है।
- अब अगले पेज पर स्कूल आईडी, पासवर्ड एवं दिया गया कोड दर्ज करके लॉग इन करना है।
- इसके बाद आप प्रवेश पत्र को सेलेक्ट करके इन्हें डाउनलोड कर लें और स्टूडेंट्स में बांट दें।
इन डेट्स में परीक्षाएं होंगी संपन्न
झारखंड बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से लेकर 17 फरवरी 2026 तक एवं 12वीं बोर्ड एग्जाम का आयोजन 3 फरवरी से लेकर 23 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
थ्योरी एग्जाम के अलावा प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट 24 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक पूरा होगा। इसके बाद इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स 25 फरवरी से 9 मार्च के बीच अपलोड किए जाएंगे।
