Move to Jagran APP

Jhakhand Politics: महागठबंधन ने 12 लोकसभा सीटों पर तय किए उम्मीदवार, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर महागठबंधन उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं और रांची व जमशेदपुर में उम्मीदवारों के नाम पर कांग्रेस और झामुमो नेतृत्व फैसला नहीं ले पाई हैं। यह बात सामने आ रही है कि दोनों सीटों पर नए चेहरों पर ही महागठबंधन दांव लगाएगा। वहीं दूसरी ओर भाजपा और आजसू ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

By Ashish Jha Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Tue, 16 Apr 2024 10:57 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2024 10:57 PM (IST)
Jhakhand Politics: महागठबंधन ने 12 लोकसभा सीटों पर तय किए उम्मीदवार, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
महागठबंधन ने अब तक 12 लोकसभा सीटों पर तय किए उम्मीदवार (File Photo)

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर महागठबंधन उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं।

loksabha election banner

रांची और जमशेदपुर में उम्मीदवारों के नाम पर कांग्रेस और झामुमो नेतृत्व फैसला नहीं ले सका है। अभी तक की संभावनाओं को देखकर यह बात कही जा रही है कि दोनों सीटों पर नए चेहरों पर ही महागठबंधन दांव लगाएगा।

भाजपा और आजसू ने भी सभी सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार

दूसरी ओर, भाजपा और आजसू गठबंधन ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा के 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं तो आजसू को एक सीट मिली है। माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में होने वाले उलगुलान न्याय रैली के बाद शेष बचे दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी।

महागठबंधन के उम्मीदवार

रांची - कांग्रेस कोटे से अभी नाम तय नहीं

चतरा - कांग्रेस से केएन त्रिपाठी

हजारीबाग - कांग्रेस से जेपी पटेल

धनबाद - कांग्रेस से अनुपमा सिंह

गोड्डा - कांग्रेस से दीपिका पांडेय सिंह

खूंटी - कांग्रेस से कालीचरण मुंडा

लोहरदगा - कांग्रेस से सुखदेव भगत

राजमहल - झामुमो से विजय हांसदा

दुमका - झामुमो से नलिन सोरेन

सिंहभूम - झामुमो से जोबा मांझी

गिरिडीह - झामुमो से मथुरा प्रसाद महतो

जमशेदपुर - झामुमो से उम्मीदवार तय नहीं

पलामू - राजद से ममता भुइयां

कोडरमा - भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह

ये भी पढ़ें-

Bihar Politics: 'हर हाल में लड़ूंगा चुनाव', RJD नेता का एलान, झंझारपुर सीट पर बढ़ी महागठबंधन की टेंशन!

Lalu Yadav: लालू यादव ने चल दी अपनी चाल! वैशाली से इस दिग्गज नेता को दे दिया टिकट; दिलचस्प हुआ चुनाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.