Independence Day 2022 : बरेली के इंस्पेक्टर को उत्कृष्ट सेवा सम्मान, 8 को सराहनीय सेवा सम्मान, एक काे प्रमाण-पत्र
Independence Day 2022 स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर रुपेंद्र कुमार गौड़ समेत 10 पुलिसकर्मी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किए गए। रविवार को इन पुलिसकर्मियों की नामों की सूची डीजी मुख्यालय को भेजी गई थी।रुपेंद्र कुमार गौड़ को उत्कृष्ट सेवा सम्मान के लिये चुना गया है।
बरेली, जागरण संवाददाता। Independence Day 2022 : बरेली में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर इंस्पेक्टर रुपेंद्र कुमार गौड़ समेत 10 पुलिसकर्मी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। डीजी मुख्यालय (DG Head Quater) से बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान के लिए रविवार को सूची जारी की गई जिसमे इंस्पेक्टर रुपेंद्र कुमार गौड़ को उत्कृष्ट सेवा सम्मान के लिये चुना गया है जबकि आठ पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान व एक का चयन प्रमाण पत्र के लिए हुआ है।
इंस्पेक्टर रुपेंद्र कुमार गौड़ अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बरेली जोन कार्यालय में तैनात हैं। 10 सितंबर वर्ष 1996 में वह पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पद पर भर्ती हुए। 19 फरवरी वर्ष 2015 में उप निरीक्षक से निरीक्षक बने। पुलिस सेवा में सबसे पहले उन्हें 26 जनवरी वर्ष 2015 को सराहनीय सेवा सम्मान मिला।
15 अगस्त वर्ष 2019 में प्रशंसा चिन्ह (रजत) से सम्मानित किया गया। 15 अगस्त वर्ष 2021 में भारत सरकार (Indian Government) की ओर से दिये गए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किये गए। अब डीजी की ओर से उत्कृष्ट सेवा सम्मान के लिए उनके नाम का चयन किया गया।
उपनिरीक्षक मदनपाल, प्रेमपाल, एसआई सीपी राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र पाल सिंह, मुन्ना सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, रामरतन व अनीस अहमद का चयन सराहनीय सेवा सम्मान के लिए किय गया है। हेड कांस्टेबल गौरव कुमार शर्मा का चयन प्रमाण पत्र (स्क्रोल) के लिए किया गया। सम्मान का श्रेय रुपेंद्र गौड़ ने एडीजी राजकुमार को दिया।