विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे दिल का दौरा पड़ गया', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान घायल हुए व्लॉगर ने सुनाई आपबीती

Published: Tue, 20 Oct 2026 04:17 PM (IST)

टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी में व्लॉगर उमेश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उमेश चौहान का इलाज अस्पताल में जारी है।

टाइगर श्रॉफ पर हमले में व्लॉगर घायल

टाइगर श्रॉफ पर हमले में व्लॉगर घायल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रविवार शाम टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी मामले में मौके पर मौजूद उमेश चौहान गंभीर रूप से घायल हुए। जब टाइगर फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे, तब उमेश वहां व्लॉग बना रहे थे। अचानक उमेश को अपनी छाती में तेज दर्द महसूस हुआ और उन्हें लगा कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

लेकिन जब गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, तब उन्हें पता चला कि जब टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाईं गईं थी, तो एक गोली उन्हें लग गई थी।

घायल उमेश चौहान ने बताया कि मैं टाइगर का वीडियो बना रहा था, तभी अचानक मुझे अपनी छाती में तेज दर्द महसूस होने लगा। मुझ लगा हार्ट अटैक, लेकिन बाद में पता चला कि मुझे गोली लगी है।

हमलावरों ने की थी गोलीबारी

रविवार शाम जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल क्लब से बाहर निकल कर फैन्स की ओर हाथ हिला रहे थे, तभी उन पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। वीडियो में एक व्यक्ति को दोनों हाथों से बंदूक थाने कार की ओर गोली चलाते हुए देखा जा सकता है।

टाइगर पर हमला करने के बाद हमलावर बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए।

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

व्लॉगर उमेश चौहान ने बताया उस दिन टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के बाद बाहर निकल रहे थे, समय शाम के करीब 7 बज रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी गेट से बाहर निकली, मैं ठीक उसी जगह खड़ा था जहां टाइगर श्रॉफ बैठे थे और वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। अचानक एक ज़ोरदार आवाज आई, ऐसा लगा जैसे कोई टायर फट गया हो। इसके तुरंत बाद, मुझे अपनी छाती में बहुत तेज दर्द महसूस होने लगा।

उन्होंने कहा, मैं चिल्लाने लगा और लोगों से मदद की गुहार लगाने लगा। मैंने बताया कि मेरी छाती में दर्द हो रहा है और मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मुझे पता ही नहीं चला कि मुझे गोली लग गई है। मुझे इसका पता तब चला जब मैं कूपर अस्पताल पहुंचा।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने

पुलिस ने अगले ही दिन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, वे नेपाल भागने की फिराक में थे।

आरोपी आपस में मैसेज और लोकेशन साझा करने के लिए सिग्नल और टेलीग्राम ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस अभी तक आरोपियों से वह हथियार बरामद नहीं कर पाई है जिसका इस्तेमाल फायरिंग में किया गया था। पकड़े जाने के समय आरोपी ट्रेन के जनरल डिब्बे में सफर कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन पुलिस अभी इसकी सच्चाई की पुष्टि कर रही है।