कोलकाता समेत 15 जिलों में लू का प्रकोप, 46 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD) ने कोलकाता समेत पूरे दक्षिण बंगाल के लिए लू की चेतावनी जारी की है। गुरुवार से दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहेगा। अलीपुर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इनमें से आठ जिलों में शुक्रवार से भीषण गर्मी जारी रहेगी । आशंका है कि शुक्रवार को ही कुछ स्थानों पर राज्य का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। राज्य के छह जिलों में बुधवार से लू का प्रकोप शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से दक्षिण बंगाल के आठ जिलों में बेहद भीषण गर्मी शुरू हो सकती है, जो रविवार तक जारी रह सकती है। हालांकि, उत्तर बंगाल में में ऐसी किसी स्थिति की भविष्यवाणी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग ने कोलकाता समेत पूरे दक्षिण बंगाल के लिए लू की चेतावनी जारी की है। गुरुवार से दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहेगा। अलीपुर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इनमें से आठ जिलों में शुक्रवार से भीषण गर्मी जारी रहेगी।
46 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
आशंका है कि शुक्रवार को ही कुछ स्थानों पर राज्य का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार को ही राज्य में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच गया था। पश्चिम बर्दवान के पानागढ़ में पारा 42.8 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि अगले रविवार तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। अगले तीन दिनों तक पारा सामान्य से 4-7 डिग्री अधिक रहेगा। इसके अलावा शुक्रवार से पूरे दक्षिण बंगाल में लू चलने लगेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने कोलकाता समेत 15 दक्षिणी जिलों में विशेष चेतावनी जारी की है। चेतावनी के मुताबिक बुधवार से राज्य के छह जिलों में लू चलेगी।
इन 6 जिलों का क्या है हाल?
इन छह जिलों में दोनों मेदिनीपुर, हुगली, बांकुड़ा और दो बर्दवान शामिल हैं। शुक्रवार से कोलकाता समेत पूरे दक्षिण बंगाल में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। इनमें से आठ जिलों पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, पुरुलिया, झाडग़्राम, बांकुड़ा और बीरभूम में गंभीर लू का अनुभव होने की संभावना है। आमतौर पर लू की स्थिति तब बनती है जब तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री अधिक होता है। और यदि यह सामान्य से साढ़े छह डिग्री अधिक हो तो बहुत तीव्र लू की स्थिति निर्मित हो जाती है।
यह भी पढ़ें: क्या ममता बनर्जी के भतीजे के खिलाफ 'तुरुप का इक्का' साबित होगा बीजेपी का ये उम्मीदवार?