विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मार दे सड़क के ऊपर... हत्या के 2 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर हरियाणवी सिंगर ने शेयर की थी Video

Published: Wed, 26 Aug 2026 08:15 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2026 08:38 PM (IST)

हरियाणा के सिंगर अंकित बालियान की बुधवार को उत्तर प्रदेश के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

HighLights

  1. सिंगर अंकित बालियान की शामली में गोली मारकर हत्या

  2. हत्या से दो घंटे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

  3. हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक की लहर, फैंस उदास

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा सिंगर अंकित बालियान की बुधवार को उत्तर प्रदेश की शामली में हत्या कर दी गई। बदमाशों ने लगभग 20 राउंड फायरिंग की है।

अपनी मौत से ठीक दो घंटे पहले अंकित बालियान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिसमें वह 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाना गाते हुए नजर आ रहे थे।

मासमू शर्मा के साथ कर चुके हैं काम

बता दें कि शामली जिले के गांव बंतीखेड़ा के रहने वाले अंकित बालियान हरियाणा के सोनीपत जिले में रहते थे। उन्होंने कई हरियाणवी गानों में काम किया है।

इतना ही नहीं मासूम शर्मा जैसे बड़े सिंगर के साथ भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं। उनकी मौत के बाद से हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं, सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं।

बता दें कि बुधवार शाम शामली में जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान में जुटी है। घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की है।

अंकित बालियान ने मासूम शर्मा के साथ 'खपीटर' भी गाया था। वहीं, राजू पंजाबी के साथ 'चांद चकोरी' में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने किए 20 राउंड फायर

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ankiit Baliyann (@ankiitbaliyann)