Move to Jagran APP

शर्मनाक! रोहतक PGI के बाहर महिला कैदी से दुष्कर्म, दरिंदों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दिया हैवानियत को अंजाम

Haryana Latest News हरियाणा के रोहतक में महिला कैदी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल पीड़िता पीजीआई रोहतक इलाज के लिए गई थी। उसी में दो कैदी और सवार थे। जिन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। मामले को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए रोहतक पुलिस को भेज दिया है।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Published: Thu, 18 Apr 2024 02:40 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2024 02:40 PM (IST)
शर्मनाक! रोहतक PGI के बाहर महिला कैदी से दुष्कर्म (File Photo)

जागरण संवाददाता, जींद। Haryana News: चरस तस्करी के मामले में 15 साल की सजा काट रही महिला कैदी के साथ पीजीआई रोहतक परिसर में खड़ी जेल वैन में दो कैदियों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

loksabha election banner

महिला कैदी ने जेल में वापस आने पर जेल प्रशासन को अवगत करवाया। जेल प्रशासन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए रोहतक पुलिस को भेज दिया है।

महिला कैदी ने शिकायत में कही ये बात

महिला कैदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पीजीआई रोहतक में मनोरोग विशेषज्ञ के पास इलाज चल रहा है। 20 फरवरी को जेल वैन में उसे पीजीआई रोहतक लेकर गए थे। उसी वैन में कैद मनीष व गांव धनौरी निवासी सतीश भी थे।

पुलिस कर्मियों ने वैन को पीजीआई परिसर में खड़ा कर दिया और उनके कागजात तैयार करवाने के लिए अंदर चले गए। इसी दौरान कैदी मनीष व सतीश ने नशीला पदार्थ मिलकर कोल्डड्रिंक दे दी।

कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेसुध हो गई। जिसके बाद दोनों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद जेल में पहुंचकर पीड़िता ने प्रशासन को अपनी आप बीती बताई।

चार किलो चरस मामले में पकड़ी गई थी महिला

जेल प्रशासन ने महिला कैदी की लिखित शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी, लेकिन वारदात एरिया पीजीआई रोहतक होने के चलते जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए रोहतक पुलिस के पास भेज दिया। महिला को वर्ष 2017 में चार किलो 490 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था।

अप्रैल 2021 में जींद अदालत ने 15 साल की सजा सुनाई थी। उसके बाद से जेल में बंद है। महिला मनोरोग की गोलियों को एक साथ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में आत्महत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें- Voter Card: अगर अभी भी नहीं बनवाया वोटर कार्ड तो घबराएं नहीं, इस डॉक्यूमेंट के साथ कर पाएंगे चुनाव में मतदान

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: किसे मिलेगी जीत कौन होगा चित्त? कुरुक्षेत्र रण में पोलो और बॉक्सिंग के खिलाड़ियों के बीच होगा मुकाबला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.