Move to Jagran APP

Haryana News: हरियाणा सचिवालय की 9वीं मंजिल से कूदकर कर्मचारी ने की आत्महत्या

हरियाणा सचिवालय की 9वीं मंजिल से कूदकर कर्मचारी ने आत्‍महत्‍या कर ली। युवक के पिता कालूराम कृषि विभाग में पौध संरक्षण सहायक के पद पर कार्यरत रहे। हालांकि अभी तक आत्महत्या करने की असल वजह सामने नहीं आई है।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaFri, 03 Feb 2023 12:41 PM (IST)
Haryana News: हरियाणा सचिवालय की 9वीं मंजिल से कूदकर कर्मचारी ने की आत्महत्या
हरियाणा सचिवालय की 9वीं मंजिल से कूदकर कर्मचारी ने की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : हरियाणा सिविल सचिवालय की 9वीं मंजिल से वीरवार दोपहर सिरसा निवासी अकाउंट आफिसर 40 वर्षीय मनदीप कुमार ने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के दौरान वहां मौजूद हरियाणा के गृह मंत्री अनिज विज ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर मनदीप को पीजीआइ भेजवाया, जहां मनदीप को मृत घोषित कर दिया गया। मनदीप के पिता कालूराम कृषि विभाग में पौध संरक्षण सहायक के पद पर कार्यरत रहे।

यह भी पढ़ें: Rewari News: पूर्व बैंक मैनेजर के घर में सेंध लगा नकदी व जेवरात चोरी

सर्विस के दौरान ही उनका निधन हो गया था। बाद में मनदीप पिता की जगह एक्सग्रेसिया में सरकारी सेवा में आया था। मनदीप कुमार की दो माह पूर्व ही पदोन्नति हुई थी। इसके तहत हुई नई पोस्टिंग के बाद से ही वह परेशान चल रहा था। हालांकि अभी तक आत्महत्या करने की असल वजह सामने नहीं आई है। मनदीप पंचकूला में तैनात था। दो महीने पूर्व तक वह कृषि विभाग के मुख्यालय में तैनात था। इसके बाद पदोन्नति के साथ उसे नई तैनाती मिली थी।

विकास सदन की छत से गिर सहारनपुर के किशोर की मौत

जासं, सोनीपत : किशोर विकास सदन से छत के रास्ते भागने के प्रयास में एक किशोर की मौत हो गई। वह रात में छत से होकर दीवार के सहारे लगे वाटर सप्लाई के एक इंच के प्लास्टिक की पाइप से उतरने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान पाइप के टूट जाने से वह 20 फिट ऊपर से सिर के बल फर्श पर गिर गया।

यह भी पढ़ें: Jhajjar News: गेस्ट हाउस में पुलिस का छापा, युवक युवती ने किया छत से कूदने का प्रयास

सुधार गृह के चौकीदार ने सुबह शव पड़ा देखकर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे सूचना मिली कि एटलस रोड स्थित किशोर विकास सदन की छत से गिरकर किशोर की मौत हो गई है। जांच में सामने आया कि 14 वर्षीय किशोर विनीत को 22 जनवरी को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में पकड़ा था।