विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोमोज बेचने वाला निकला 'हैदरी दल' का मास्टरमाइंड, पुलिस ने फोन खोला तो फटी रह गईं आंखें!

Published: Fri, 16 Jan 2026 08:48 PM (IST)

कोतवाली पुलिस ने हैदरी दल के मास्टरमाइंड मुहम्मद मजहर अंसारी को बरेली से गिरफ्तार किया है। वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'हैदरी दल' और बाद में 'आइज ऑन मुस्लिम गर्ल्स' नाम से भड़काऊ पोस्ट करता था। मजहर, जो मूल रूप से झारखंड का निवासी है और मोमोज बनाने का काम करता था, मुस्लिम लड़कियों को परेशान करने वाले वीडियो भी एडिट कर पोस्ट करता था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया है।

पुल‍िस की ग‍िरफ्त में आरोप‍ित

पुल‍िस की ग‍िरफ्त में आरोप‍ित

HighLights

  1. पुलिस ने शुरू की कार्रवाई तो इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम बदलकर रखा आइज आन मुस्लिम गर्ल्स

  2. मूल रूप से झारखंड के गिरीडीह के चंपादाह गांव का है निवासी, अकाउंट पर 23.3 हजार फालोवर्स

जागरण संवाददाता, बरेली। हैदरी दल के मास्टरमाइंड मुहम्मद मजहर अंसारी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह कोई एक दो नहीं बल्कि अलग-अलग इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर हैदरी दल के नाम से अकाउंट चलाकर भड़काऊ पोस्ट कर रहा था। इससे पहले हैदरी दल के नाम से भड़काऊ पोस्ट करने वालों को कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा तो आरोपित मजहर अंसारी ने अपने अकाउंट का नाम बदलकर आइज आन मुस्लिम गर्ल्स रख लिया। पुलिस ने उसे पुराना रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया है।

मजहर अंसारी मूल रूप से झारखंड के गिरीडीह जिले के चंपादाह गांव का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने पैतृक गांव से कक्षा 10 तक की पढाई की है। उसके पिता गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। उसके तीन भाई हैं और एक बहन है। तीनों भाई बहन में वह दूसरे नंबर है।

आरोपित ने बताया कि पहले वह बैंगलुरू के घुटाली में प्लेस कैफे रेस्टोरेंट में मोमोज बनाने का काम करता था। यहां पर उसने पिछले वर्ष अप्रैल तक काम किया और इसके बाद अक्टूबर में आंध्र प्रदेश के अन्नतापुर के पुलवाचारु रेस्टोरेन्ट में हेल्पर के तौर पर तैनात हो गया। इसके बाद चार दिसंबर से दिल्ली में जमालुद्दीन की दुकान पर मोमोज बनाने का काम कर रहा है।

आरोपित ने बताया कि उसने ही हैदरी दल के नाम से इंटरनेट मीडिया अपने अलग-अलग अकाउंट्स बनाए थे और भड़काऊ पोस्ट कर रहा था। पुलिस ने जब उसका फोन चेक किया तो पता चला कि उसने हैदरी दल अकाउंट्स के नाम को बदलकर आइज आन मुस्लिम गर्ल्स रख लिया। इससे पहले भी उसने कई बार अकाउंट्स का नाम बदला था।

इसके अलावा पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपित इंटरनेट मीडिया चैनल्स पर किसी अन्य घटनाक्रम की वीडियो उठाकर उनको एडिट करता और समाचार की शक्ल देकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करता। जिससे लोगों को लगे की यह असली समाचार है। पुलिस को बरेली के उपद्रव, अधिकारियों की बाइट आदि के वीडियो भी मजहर की आइडी पर पोस्ट मिले।

क्या था हैदरी दल का मामला

ईद के दिन से चर्चा में आए हैदरी दल को लेकर पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इस दल के नाम पर युवक मुस्लिम युवतियों को प्रताड़ित करते उनके साथ अभद्रता करते और उनकी लज्जा भंग करते थे। इन सभी का वीडियो बनाकर उनकी निजिता का भी हनन कर रहे थे। बरेली के गांधी उद्यान में इस दल ने सबसे पहले वीडियो डालने का सिलसिला शुरू किया था मगर पुलिस ने समय रहते आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर दी।

 

हैदरी दल के मास्टरमाइंड को कोतवाली पुलिस ने पुराना रोडवेज से गिरफ्तार किया है। उसके फोन से कई अकाउंट्स संचालित मिले हैं। जिनसे वह भड़काऊ वीडियो पोस्ट करता था। आरोपित को गिरफ्तार का न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

- आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम।


यह भी पढ़ें- 4 Expressway Junction: गोरखपुर-शामली से लेकर ललितपुर तक, बरेली के चारों ओर बिछेगा Highway का जाल; क्या आपने देखा नया मैप?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।