गुजरात में भारी बारिश से आफत: जूनागढ़ में रेस्क्यू के बाद बचाए गए लोग, जामनगर-सूरत समेत कई जिलों में अलर्ट
गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए, जहां फायर विभाग ने समधियाला गांव के पास पानी में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बचाया।
HighLights
जूनागढ़ में भारी बारिश से बाढ़, फायर विभाग ने लोगों को बचाया
समधियाला गांव के पास पानी में फंसे लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू
IMD ने गुजरात के कई जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के जूनागढ़ जिले में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। भारी बारिश के जूनागढ़ के समधियाला गांव के पास पानी में फंसे कई लोगों को शनिवार को फायर विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
फायर डिपार्टमेंट की टीम ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरी तरह सुरक्षित अंजाम दिया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
-1783143190156.jpg)
कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात के कई जिलों - पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, दीव, भावनगर, महीसागर, दाहोद, पंचमहल, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत और तापी - में अलग-अलग जगहों पर मध्यम बारिश (5-15 मिमी प्रति घंटा) के साथ मध्यम आंधी और 41-61 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।
-1783143226970.jpg)
IMD ने इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की मध्यम संभावना (30-60 प्रतिशत) की चेतावनी भी दी है। इस बीच, लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने पूरे पश्चिमी भारत, खासकर गुजरात और महाराष्ट्र में आम जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में लोगों की मौत भी हुई है।
गुजरात के मेंडरडा इलाके में समधियाला गांव के पास बाढ़ के पानी में चार गाड़ियां फंस गईं। जिसमें से कई लोगों का रेस्क्यू किया गया।

भारी बारिश के कारण कई सड़कें प्रभावित
गुजरात के जामनगर जिले में ध्रोल इलाके पर बारिश की सबसे ज्यादा मार पड़ी, जहां लगातार बारिश से कई मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं। अचानक आई बाढ़ के कारण बच्चों से भरी स्कूल बसों सहित कई वाहन पानी से भरी सड़कों पर फंस गए, जिससे निवासियों को आने-जाने के लिए कमर तक गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
![gijrat flood (4)]()
जूनागढ़ जिले में आंधी-तूफान
जूनागढ़ जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, जूनागढ़ जिले के मंगरोल तालुका में 22.24 इंच की उच्चतम वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा, मालिया हटीना में 14.09 इंच, केशोड में 12.80 इंच और मेंडार्दा में 12.56 इंच वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, वंथली में 3.98 इंच और जूनागढ़ शहर में 0.98 इंच वर्षा हुई है।
डांग और सूरत में भारी बारिश
दक्षिण गुजरात के दांग जिले में भारी बारिश हुई है। वाघाई में 13.43 इंच, सुबीर में 13.23 इंच और अहवा में 9.09 इंच बारिश दर्ज की गई है। सूरत जिले के मेघराजा में भी बारिश हुई है। सूरत के अंबिका में 13.19 इंच, मंगरोल में 5.83 इंच और महुवा में 5.79 इंच बारिश हुई है। सूरत शहर में 1.50 इंच बारिश दर्ज की गई है।
तापी और नवसारी में जलभराव की स्थिति
तापी जिले के डोलवान में 11.65 इंच, वलोड में 9.17 इंच और व्यारा में 7.24 इंच बारिश दर्ज की गई। नवसारी जिले की बात करें तो, वंसदा में 9.80 इंच, चिंखली में 9.80 इंच, गांदेवी में 8.39 इंच और खेरगाम में 6.61 इंच बारिश हुई।
अन्य जिलों में वर्षा की स्थिति
गीर सोमनाथ, पाटन-वेरावल में 8.50 इंच और सुत्रपाड़ा में 4.25 इंच बारिश दर्ज की गई। वलसाड जिले में, वलसाड तालुका में 8.15 इंच, कपराडा में 4.33 इंच और धरमपुर में 3.98 इंच बारिश हुई। धोराजी में 5.94 इंच और जेतपुर में 2.80 इंच बारिश हुई।
उत्तरी गुजरात में, पाटन शहर में 5.12 इंच और कड़ी में 4.17 इंच बारिश हुई। इसके अलावा, अहमदाबाद के धांधुका में 3.78 इंच बारिश दर्ज की गई। राज्य के कुल 225 तालुकों में बारिश हुई है, जिसमें जूनागढ़ के मंग्रोल में हुई भारी बारिश ने कई पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
-1783143327362.jpg)
