Move to Jagran APP

GSEB HSC 2024: गुजरात बोर्ड 12वीं के आंसर-की जारी, 30 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्तियां, Result मई में संभव

स्टूडेंट्स से प्राप्त हुई आपत्तियों की समीक्षा गुजरात बोर्ड सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों से कराएगा और इसके बाद फाइनल आंसर-की (GSEB HSC Answer Key 2024) तैयार की जाएगी। साथ ही इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम भी तैयार किए जाएंगे जिसके बाद नतीजे (GSEB HSC Result 2024) की घोषणा की जाएगी। बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित किए जाने की जानकारी नहीं दी गई है।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Published: Thu, 28 Mar 2024 07:55 AM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2024 07:56 AM (IST)
GSEB HSC 2024: गुजरात बोर्ड 12वीं के आंसर-की जारी, 30 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्तियां, Result मई में संभव
GSEB HSC Answer Key 2024: नतीजों की तारीख मई के पहले या दूसरे सप्ताह में हो सकती है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। गुजरात सेकेंड्री एण्ड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने हायर सेकेंड्री सर्टिफिकेट (HSC) यानी कक्षा 12 की विज्ञान वर्ग की बोर्ड परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों के अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां (GSEB HSC Answer Key 2024) जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा जारी आंसर-की बुधवार, 27 मार्च को जारी किए गए। इसके साथ ही GSEB ने गुजरात बोर्ड 12वीं आंसर-की डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, gseb.org पर एक्टिव कर दिया है।

loksabha election banner

GSEB HSC साइंस आंसर-की 2024 डाउनलोड लिंक

GSEB HSC Answer Key 2024: 30 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्तियां

GSHSEB ने गुजरात बोर्ड 12वीं आंसर-की (GSEB HSC Answer Key 2024) जारी करने के साथ ही साथ इन पर छात्र-छात्राओं से उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है। ऐसे में जिस किसी भी छात्र या छात्रा को बोर्ड द्वारा जारी किए गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे इसे ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को इस सम्बन्ध में जारी की गई आधिकारिक सूचना में दी गई ईमेल आइडी gsebsciencekey2024@gmail.com पर मेल करना होगा। GSEB ने आपत्तियों को शनिवार, 30 मार्च 2024 की शाम 6 बजे तक स्वीकार किए जाने की घोषणा की है।

GSEB HSC Answer Key 2024: गुजरात बोर्ड Result मई में संभव

दूसरी तरफ, स्टूडेंट्स से प्राप्त हुई आपत्तियों की समीक्षा गुजरात बोर्ड सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों से कराएगा और इसके बाद फाइनल आंसर-की (GSEB HSC Answer Key 2024) तैयार की जाएगी। साथ ही, इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम भी तैयार किए जाएंगे, जिसके बाद नतीजे (GSEB HSC Result 2024) की घोषणा की जाएगी। बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित किए जाने की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, पिछले वर्ष के पैटर्न के अनुसार नतीजों की तारीख (GSEB HSC Science Result 2024 Date) मई के पहले या दूसरे सप्ताह निर्धारित की जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.