AP Board Inter Result 2018: इंतजार खत्म, आंध्र प्रदेश का 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित
हर साल इस परीक्षा में कई छात्र शामिल होते हैं। इस बार भी छात्रों की संख्या ज्यादा है। इस साल परीक्षा 1 मार्च को शुरू हुई थी और 19 मार्च को समाप्त हुई। आज परीक्षाफल भी घोषित हो गया।
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश बोर्ड का 12वीं 2018 का परिणाम घोषित हो गया है। बोर्ड ऑफ इन्टरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) ने परीक्षाफल के घोषणा की मुकम्मल तैयारी की थी। बोर्ड से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि छात्र अपना रोल नंबर और सारी जानकारी अपने पास तैयार रखे ताकि रिजल्ट देखने में कोई दिक्कत न आए। परिणाम के तुरंत बाद सभी विषयों के अंक आप वेबसाइट पर देख सकते हैं।
परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: ap12.jagranjosh.com
हर साल इस परीक्षा में कई छात्र शामिल होते हैं। इस बार भी छात्रों की संख्या ज्यादा थी। इस साल परीक्षा 1 मार्च को शुरू हुई थी और 19 मार्च को संपन्न हुई।
हजारों की संख्या में छात्र अपने परिणाम को देखने के लिए वेबसाइट का प्रयोग करेंगे। आशंका जताई जा रही है कि इसके चलते तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। परिणाम देखने के लिए छात्र उत्सुक होते हैं। नतीजों के एलान के बाद छात्र हमारी वेबसाइट ap12.jagranjosh.com पर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए हमने भी काफी तैयारी की है। परिणाम से जुडी किसी भी तरह की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट लगातार अपडेट दे रही है। ताकि छात्रों को सही और सटीक जानकारी दी जा सके। छात्रों को सभी अपडेट्स मिले, इसके लिए कुछ विशेष इंतजाम किए हैं। अपडेट्स के लिए अपना मोबाइल नंबर और ई मेल को रजिस्टर कीजिए।
पिछले साल एपी सीनियर इन्टर रिजल्ट 2017 का परिणाम भी अप्रैल के महीने में घोषित किया गया था। तकरीबन 10 लाख छात्रों का परिणाम घोषित हुआ था। इनमे 4,88,850 छात्र एपी फर्स्ट ईयर 2017 के थे, और 4,29,586 एपी सेकेंड ईयर के थे।