MPBSE 10th Result 2015 - मध्य प्रदेश बोर्ड 10वी कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित
MPBSE 10 Board Result 2015 - मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) द्वारा संचालित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 14 मई 2015 को दोपहर 2 बजे तक घोषित किए गए।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) द्वारा संचालित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 14 मई 2015 को दोपहर 2 बजे तक घोषित किए गए। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम (MP Board 10th Result 2015) की घोषणा होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट जागरण जोश की वेबसाइट http://mp10.jagranjosh.com पर या मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://mpbse.nic.in/ पर लॉग इन करके देख सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 से 24 मार्च 2015 के मध्य आयोजित की गई थीं। 10वीं की परीक्षा में लगभग 11.25 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे. वर्ष 2014 में मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 15 मई 2014 को घोषित किए थे।
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 10 मई 2015 को घोषित किए।
जागरण जोश टीम की ओर से छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।