AP SSC Result 2017: आज bse.ap.gov.in पर घोषित होंगे Andhra Pradesh Board के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम
आंध्र प्रदेश सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (10वीं बोर्ड) परीक्षा 2017 के परिणाम आज घोषित होंगे।
नई दिल्ली (जेएनएन)। आंध्र प्रदेश सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (10वीं बोर्ड) परीक्षा 2017 के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। आंध्र प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 26 मार्च से 16 अप्रैल तक आयोजित की गईं थी।
आंध्र प्रदेश डायरेक्टरेट ऑफ गवर्मेंट एग्जामिनेशंस (सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट) 10 वीं क्लास की परीक्षाएं आयोजित करता है। 13 जिलों में आयोजित की गई परीक्षाओं में करीब 6,57,595 छात्रों ने हिस्सा लिया था।पिछले साल 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 10 मई को आयोजित किया गया था।
एपी एसएससी 10वीं कक्षा परीक्षा 2017 के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in, results.cgg.gov पर देख सकते हैं। इसके अलावा Check your AP SSC Results 2017 @ ap10.jagranjosh.com इस लिंक पर क्लिक कर आसानी से छात्र नतीजे देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने की आसान सी प्रक्रिया है जो निम्नलिखित है।
- सबसे पहले ap10.jagranjosh.com इस लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक खुलने के बाद उसमें मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपका रिजल्ट सामने होगा और इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।