विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IAS अधिकारी और गोल्ड मेडलिस्ट... CBSE के नए प्रमुख बने मनदीप भंडारी; जानिए उनके बारे में

Published: Sat, 26 Sep 2026 12:00 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2026 12:16 PM (IST)

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे 2001 बैच ...और पढ़ें

Who is Mandeep K. Bhandari: सीबीएसई के नए चेयरपर्सन नियुक्त किए गए।

Who is Mandeep K. Bhandari: सीबीएसई के नए चेयरपर्सन नियुक्त किए गए।

HighLights

  1. सीबीएसई के नए चेयरपर्सन मंदीप के भंडारी।

  2. प्रशासनिक सेवा में 25 सालों का अनुभव।

  3. साल 2001 के आईएएस अधिकारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नियुक्ति समिति ने मंदीप के भंडारी को CBSE का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंदीप के भंडारी साल 2001 के IAS ऑफिसर हैं। अब मंदीप के भंडारी CBSE चेयरपर्सन के रूप में अपनी कमान संभालेंगे। बता दें, मंदीप के भंडारी सीबीएसई के पूर्व अधिकारी लोखंडे प्रशांत सिताराम की जगह लेंगे। यह फैसला ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली, पोर्टल में तकनीकी खराबी और री-इवैल्यूएशन में हुई गड़बड़ी को मध्यनजर रखकर लिया गया है।

कौन हैं CBSE के नए चेयरपर्सन मंदीप के भंडारी

सीबीएसई के नए चेयरपर्सन मंदीप के भंडारी AGMUT कैडर साल 2001 के IAS ऑफिसर हैं। बता दें, इस कैडर में अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र शामिल हैं। इसके साथ ही वर्तमान में मंदीप के भंडारी जम्मू-कश्मीर में बतौर उप-राज्यपाल के रूप में नियुक्त हैं। उन्हें प्रशासनिक सेवा में अमूमन 25 सालों से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे प्रशासनिक करियर में 10 अलग-अलग जगह और पदों पर काम किया है। इसके साथ ही कई अहम जिम्मेदारियां भी संभाली है।

IAS बनने से पहले MBBS की पढ़ाई

IAS ऑफिसर मंदीप के भंडारी मेडिकल बैकग्राउंड से आते हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से MBBS की पढ़ाई पूरी की है। आपको बता दें, मंदीप के भंडारी गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुके हैं। उन्हें मेडिसीन और सर्जरी में स्पेशलिटी की है।

प्रशासनिक करियर में कई अहम पदों को संभाला

सीबीएसई के नए चेयरपर्सन ने अपने प्रशासनिक करियर के दौरान कई अहम पदों पर कार्य किया है। उनके द्वारा संभाले गए महत्वपूर्ण पदों में मंत्री के निजी सचिव, संयुक्त सचिव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपायुक्त, अतिरिक्त सचिव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, उपायुक्त आदि पद शामिल हैं इसके साथ ही वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में उप-राज्यपाल के रूप में नियुक्त हैं।

WhatsApp Image 2026-09-26 at 12.38.24 PM

 

मंदीप के भंडारी ने संभाला नया कार्याभार

मंदीप के भंडारी अब नए अध्यक्ष के रूप में सीबीएसई का कार्याभार संभालेंगे। बता दें, इस साल यानी 02 जून, 2026 को लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, क्योंकि उनसे पहले रहे अध्यक्ष को ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में हुए विवादों के बाद हटा दिया गया था। इसके बाद 02 जून को लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।

 

यह भी पढ़ें: कुहू गर्ग: बैडमिंटन से जीते देश के लिए 19 इंटरनेशनल मेडल, एक हादसे ने बदली किस्मत फिर बनीं Gen Z आईपीएस