MBBS की पढ़ाई और थर्ड अटेम्प्ट... क्या बोले UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री? पढ़िए राजस्थान के लाल का कमाल
यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने टॉप ...और पढ़ें
HighLights
कुल 958 उम्मीदवारों का हुआन चयन।
टॉप 10 में तीन लड़कियों ने मारी बाजी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने AIR रैंक-1 हासिल की है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए फरवरी माह में इंटरव्यू का आयोजन किया था। इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहली रैंक, राजेश्वरी सुवे ने दूसरी रैंक और एकांश ढुल ने तीसरे रैंक हासिल की है।
कौन हैं अनुज अग्निहोत्री
अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएसससी की सिविल सेवा परीक्षा में एआईआर रैंक-1 हासिल की है। वह राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से पहले उन्होंने साल 2023 में एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका रुझान सिविल सेवा परीक्षा के प्रति बढ़ा, जिसके बाद उन्होंने भारत की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। आपको बता दें, वर्तमान में वह (DANICS) में कार्यरत हैं।
शुरुआती शिक्षा
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने अपनी शुरुआती शिक्षा राजस्थान के रावतभाटा से ही पूरी की है। इसके बाद वह उच्च शिक्षा यानी स्नातक पूरी करने के लिए जोधपुर आए। यहां उन्होंने एम्स जोधपुर से एमबीबीएस की डिग्री पूरी की।
क्या कहा अनुज अग्निहोत्री ने
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अनुज अग्निहोत्री ने कहा 'यह मेरा तीसरा प्रयास था और मुझे अभी-अभी रिजल्ट के बारे में पता चला है। मैं वर्तमान में (DANICS) सेवा में बतौर प्रोबेशनर के रूप में कार्यरत हूं। मैंने 2023 में AIIMS जोधपुर से ग्रेजुएशन पूरा किया था।'
कितने उम्मीदवारों का हुआ चयन
यूपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक जनरल कैटेगरी 317 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के 104 उम्मीदवार, ओबीसी के कुल 306 उम्मीदवार, एससी के 158 उम्मीदवार और एसटी के 73 उम्मीदवारों को इस परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
