विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC 2025 Result Out: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, चंडीगढ़ के एकांश ढुल को मिली तीसरी रैंक, देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Published: Fri, 06 Mar 2026 09:55 AM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2026 04:26 PM (IST)

यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ...और पढ़ें

HighLights

  1. यूपीएससी सीएसई की परीक्षा में एकांश ढुल ने हासिल की तीसरी रैंक


  2. कुल 958 उम्मीदवारों का हुआ चयन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आज यानी 06 मार्च को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहली रैंक और राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरी रैंक हासिल की है। जो उम्मीदवार यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे उम्मीदवार अब यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। 

UPSC CSE Result 2025: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

यूपीएससी की ओर से रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर 'UPSC Civil Services Result 2025' रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
upsc new

 

 

958 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

यूपीएससी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा के जरिये कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें जनरल कैटेगरी के कुल 317 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के कुल 104 उम्मीदवार, ओबीसी के कुल 306 उम्मीदवार, एससी के कुल 158 उम्मीदवार और एसटी के कुल 73 है। 

डायरेक्ट यहां से डाउनलोड करें यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट 

यहां देखें टॉप 10 टॉपर्स का नाम

यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में टॉप 10 में तीन लड़कियों ने बाजी मारी है। इसके साथ ही परीक्षा में टॉप 10 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट इस प्रकार है। 

रैंक नाम
1 अनुज अग्निहोत्री
2 राजेश्वरी सुवे
3 एकांश ढुल
4 राघव झुनझुनवाला
5 ईशान भटनागर
6 जिनिया अरोरा
7 ए आर राजा मोहिद्दीन
8 पक्षल सेक्रेटरी
9 आस्था जैन
10 उज्जवल प्रियांक

 

इस दिन हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

यूपीएससी की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 25 मई, 2025 को किया गया था। इसके साथ ही प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए 22 से 31 अगस्त, 2025 के बीच मुख्य परीक्षा आयोजित कराई गई थी।

यह भी पढ़ें: RRB JE Answer Key 2026: जल्द ही जारी होगी जूनियर इंजीनियर प्रोविजनल आंसर-की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड