विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB JE Answer Key 2026: जल्द ही जारी होगी जूनियर इंजीनियर प्रोविजनल आंसर-की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Thu, 05 Mar 2026 10:25 AM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2026 05:35 PM (IST)

आरआरबी की ओर से जल्द ही जूनियर इंजीनियर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जा सकती है। प्रोविजनल आंसर-की जारी ...और पढ़ें

RRB JE Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

RRB JE Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. जल्द जारी होगी प्रोविजनल आंसर-की।

  2. कुल 2585 पदों पर होगी भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकता है। जो उम्मीदवार 19, 20 और 25 फरवरी, 2026 को (RRB JE Exam 2026 ) में शामिल हुए थे और अब अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए प्रोविजनल आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की देख सकेंगें।

RRB JE Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर-की

आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा की आंसर-की जल्द ही जारी कर सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आंसर-की डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद नोटिस बोर्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब 'RRB Junior Engineer JE Answer Key 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

आंसर-की जारी होने के बाद

आरआरबी की ओर से आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार जिस उत्तर से संतुष्ट नहीं है, उसके लिए वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए दो से तीन दिनों का समय दिया जाएगा।

इतने पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी की ओर से इस भर्ती के तहत कुल 2585 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें जनरल के लिए कुल 1096 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 246 पद, ओबीसी के लिए कुल 620 पद, एससी के लिए कुल 411 पद और एसटी के लिए कुल 212 पद आरक्षित किए गए हैं।

आरआरबी की ओर से प्रोविजनल आंसर-की कभी भी जारी की जा सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

यह भी पढ़ें: SSC MTS Answer Key 2026: एमटीएस/हवलदार परीक्षा प्रोविजनल आंसर-की जारी, 06 मार्च तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका