विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC MTS Answer Key 2026: एमटीएस/हवलदार परीक्षा प्रोविजनल आंसर-की जारी, 06 मार्च तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

Published: Thu, 05 Mar 2026 09:14 AM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2026 09:19 AM (IST)

एसएससी ने एमटीएस/हवलदार परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की प्राप्त कर सकते हैं। ...और पढ़ें

SSC MTS Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

SSC MTS Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. एमटीएस परीक्षा आंसर-की जारी।

  2. ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अंतिम तिथि 06 मार्च।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एमटीएस/हवलदार परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। एसएससी की ओर से एमटीएस/हवलदार परीक्षा का आयोजन 04 से 20 अप्रैल, 2026 के बीच किया गया था। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। अब वे आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं। एमटीएस/हवलदार की प्रोविजनल आंसर-की एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

SSC MTS/Havaldar Answer Key 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की

एमटीएस/हवलदार परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से प्रोविजल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SSC MTS/Havaldar Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
  • इसके बाद आसंर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है, तो वे आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का 06 मार्च, 2026 तक मौका दिया गया है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस भी जमा करनी होगी। ऑब्जेक्शन फीस प्रति प्रश्न 50 रुपये निर्धारिति की गई है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

एसएसी की ओर से कुल 7948 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें एमटीएस के लिए कुल 6810 पद और हवलदार के लिए कुल 1138 पद आरक्षित किए गए हैं। 

एसएससी की ओर से आंसर-की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात रिजल्ट जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों का सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से संबंधित अपडेट के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट  ssc.gov.in विजिट करते रहें। 

यह भी पढ़ें: HPRCA Recruitment 2026: मेडिकल सोशल वर्कर और रेडियोग्राफर सहित कई पदों पर रजिस्ट्रेश इस डेट से शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी