Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    West Bengal HS 12th Topper List 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड बारहवीं में 89.25% पास, यहां देखें टॉपर लिस्ट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 24 May 2023 12:41 PM (IST)

    West Bengal HS Topper List 2023 पश्चिम बंगाल बोर्ड आज नतीजों का एलान करने के साथ-साथ जल्द ही पास प्रतिशत और टॉपर लिस्ट की भी घोषणा करेगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर उपल्ब्ध कराए जाएंगे। स्टूडेंट्स पोर्टल पर रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

    Hero Image
    West Bengal HS Topper List 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है।

    एजुकेशन डेस्क। West Bengal HS Topper List 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज जारी हो गया है। बोर्ड ने नतीजों का एलान कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है।परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर नतीजों को चेक कर सकेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरण एजुकेशन पोर्टल, JagranJosh.com पर भी देख सकेंगे। वहीं, परीक्षा में 89.25% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं, लड़कियों का पास प्रतिशत 86% रहा है और लड़कों का पास प्रतिशत 91.68% रहा है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जागरण जोश डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं नतीजे 

    West Bengal HS Result 2023: ये हैं टॉपर

    Subharangshu Sardar ने 12वीं कक्षा में 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। उन्होंने 496 अंक प्राप्त किए हैं। सुषमा खान और अबू समा (495 अंक या 99 प्रतिशत) हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, Chandrabindu Maity, श्रेया मल्लिक और Piyali Das ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल करके तीसरा स्थान पर रहे हैं।  वहीं, परिणाम के मौके पर अगर पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं में कुल 97.69 प्रतिशत रहा था।

    WBCHSE West Bengal Board HS Result Topper List 2023: ये हैं पिछले साल के टॉपर 

    रैंक 1 - अदिशा देबशर्मा और दिनहता सोनी, दोनो के 498 अंक यानि 99.6 फीसदी

    रैंक 2 - सयंदीप सामन्ता, 497 अंक (99.4 फीसदी )

    रैंक 3 - चार स्टूडेंट्स, 496 अंक (99.2 फीसदी)

    WBCHSE West Bengal Board HS Result: इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे नतीजे 

    wbresults.nic.in

    wbchse.wb.gov.in

    JagranJosh.com

    यह भी पढ़ें: WBCHSE Class 12th Result 2023 Live: wbresults.nic.in पर जारी होने वाले हैं पश्चिम बंगाल बोर्ड बारहवीं के नतीजे, ऐसे देखें परिणाम

    West Bengal HS Topper List 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट - wbresults.nic.in पर जाएं। अब होमपेज पर, "पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं परिणाम 2023" लिंक पर क्लिक करें। अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें, जैसे रोल नंबर और जन्म तिथिसबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपका WBCHSE WB 12वीं परिणाम 2023 प्रदर्शित किया जाएगाइसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसी का प्रिंट आउट ले लें। अब इसके अलावा, हार्ड कॉपी मार्कशीट और सर्टिफिकेट 31 मई, 2023 को दिए जाएंगे