विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WBJEE 2024: वेस्ट बंगाल जेईई एग्जाम के लिए डेट्स घोषित, जानें किस डेट में आयोजित होगी परीक्षा

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Thu, 02 Nov 2023 05:03 PM (IST)Updated: Thu, 02 Nov 2023 05:05 PM (IST)

WBJEE 2024 Exam Date Announced वेस्ट बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से डब्ल्यूबीजेईई 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी ...और पढ़ें

WBJEE 2024: वेस्ट बंगाल जेईई 28 अप्रैल 2024 को होगा आयोजित।
WBJEE 2024: वेस्ट बंगाल जेईई 28 अप्रैल 2024 को होगा आयोजित।

HighLights

  1. वेस्ट बंगाल जेईई 2024 के लिए एग्जाम डेट घोषित।
  2. 28 अप्रैल 2024 को आयोजित होगा एग्जाम।
  3. आवेदन प्रक्रिया जल्द की जाएगी शुरू।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। WBJEE 2024: वेस्ट बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2024 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खबर है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की ओर से वेस्ट बंगाल जेईई 2024 एग्जाम के लिए डेट की घोषणा कर दी गयी है। डेट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से WBJEE की ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी कर साझा की गयी है। अभ्यर्थी एग्जाम से जुड़ी नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

WBJEE 2024 Exam Date Announced: कब होगा एग्जाम

वेस्ट बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 2024 जेईई एग्जाम का आयोजन 28 अप्रैल 2024 को निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन राज्य भर में स्थित विश्वविद्यालयों/ संस्थानों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस प्रवेश परीक्षा से उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर एवं फार्मेसी जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है।

एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पूर्व जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी जब भी एग्जाम देने केंद्र पर जाएं तो प्रवेश पत्र एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

WBJEE 2024: कब शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक बोर्ड की ओर से केवल एग्जाम डेट की जानकारी ही दी गयी। इस एग्जाम के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने का अनुमान है। ब्रोशर आते ही वेस्ट बंगाल जेईई 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2024 से शुरू की जा सकती है।

अभ्यर्थी इस एग्जाम में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र तभी पूर्ण माना जायेगा जब उम्मीदवार निर्धारित शुल्क भी जमा करेंगे। सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 500 रुपये एवं एससी, एसटी, ओबीसी- A एवं ओबीसी- B वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 Registration: अलग-अलग करना होगा जनवरी और अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन, ये है आवेदन फीस