यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
WBJEE 2024 Date: 28 अप्रैल को होगी पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा, Admit Card डाउनलोड इस तारीख से
जिन स्टूडेंट्स ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है वे परीक्षा में सम्मिलित होने के ...और पढ़ें

HighLights
- WBJEEB ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2024 की तारीख की घोषणा कर दी है
- परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल (WBJEE 2024 Date) को किया जाएगा
- उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र 18 अप्रैल से डाउनलोड कर सकेंगे
- एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट, wbjeeb.in से डाउनलोड कर सकेंगे
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम बोर्ड (WBJEEB) ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2024 की तारीख की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, wbjeeb.in पर प्रकाशित अपडेट के अनुसार परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल (WBJEE 2024 Date) को किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि ये 10 दिन पहले यानी 18 अप्रैल से डाउनलोड कर सकेंगे।
WBJEE 2024 Admit Card: इन स्टेप में करें डाउनलोड
ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र (WBJEE Admit Card 2024) आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने अपनी डिटेल के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए और यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए WBJEEB की हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - WBJEE 2024: वेस्ट बंगाल जेईई एग्जाम के लिए डेट्स घोषित, जानें किस डेट में आयोजित होगी परीक्षा

बता दें कि पश्चिम बंगाल राज्य में स्थिति उच्च शिक्षा संस्थानों में संचालित होने वाले इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और आर्किटेक्चर के बैचलर डिग्री कोर्सेस में इस साल प्रवेश के लिए WBJEEB द्वारा पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 दिसंबर 2023 से 5 फरवरी 2024 तक चली थी। इसके बाद अब प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है।
