WBCS Group C Final Result: पश्चिम बंगाल ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें कटऑफ मार्क्स
पश्चिम बंगाल आयोग की ओर से ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर ...और पढ़ें

WBCS Group C Final Result: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट।
HighLights
ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी।
आयोग ने कटऑफ मार्क्स भी किए जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) की ओर से ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार ग्रुप-सी की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। वे उम्मीदवार WBPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग की ओर से रिजल्ट पीडीफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी देख सकते हैं।
WBCS Group C Final Result: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
पश्चिम बंगाल आयोग की ओर से आज यानी 19 फरवरी को ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियलस वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'WBCS Group C final result 2023' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी
पश्चिम बंगाल आयोग की ओर से ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार कैटेगरी के अनुसार कटऑफ मार्क्स देख सकते हैं। जनरल उम्मीदवारों के लिए कटऑफ मार्क्स 787.25 , ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 726.5, ओबीसी-ए के लिए 787, ओबीसी-बी के लिए 786.5, एससी के लिए 758 और एसटी उम्मीदवारों के लिए कटऑफ मार्क्स 708.25 निर्धारित किए गए हैं।
परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपने रोल नंबर की जांच अच्छे से कर लें। साथ ही अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ मार्क्सभी चेक कर लें।
यह भी पढ़ें: ISRO VSSC Admit Card 2026: आरआरबी असिस्टेंट, ड्राइवर सहित कई पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
